तखतपुर
-
मिनीमाता की पुण्यतिथि पर गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश
तखतपुर सतनामी समाज ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर किया महान समाजसेविका को नमन, आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प तखतपुर।छत्तीसगढ़ की सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महान समाजसेविका एवं जननेत्री मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर तखतपुर में सतनामी समाज द्वारा श्रद्धांजलि एवं स्मरण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने मिनीमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद किया।सभा में वक्ताओं ने कहा कि मिनीमाता सामाजिक न्याय, समानता और जनहित की प्रखर आवाज थीं। उन्होंने समाज के उत्थान, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर कार्य किया। उनका पूरा जीवन सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। राजनीति में सक्रिय रहते हुए भी उन्होंने समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया।आदर्शों पर चलने का लिया संकल्पकार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मिनीमाता का जीवन केवल एक व्यक्ति की उपलब्धियों की कहानी नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव और जागरूकता की प्रेरणादायी मिसाल है। उनकी विचारधारा और संघर्ष आज भी समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक एकता, शिक्षा और समानता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। “पुण्यतिथि स्मरण के साथ संकल्प लेने का दिन”नगर पालिका सभापति सुनील जांगड़े ने कहा कि “मिनीमाता जी का सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने सामाजिक उत्थान और जनहित के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार और कार्य आज भी हमें समाजहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनकी पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का दिन है।”कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिनीमाता की स्मृति और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों एवं सम्मान समारोह का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसी महान विभूतियों का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।इनकी रही प्रमुख उपस्थितिकार्यक्रम का संचालन राकेश डहरे ने किया, जबकि अधिकारी-कर्मचारी संघ अध्यक्ष शशिकांत जांगड़े ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर अश्विन जांगड़े, डालचंद डाहिरे, जांगड़े मैडम, राजकुमारी डाहिरे, सुनील जांगड़े, शशिकांत जांगड़े, राकेश डहरे, संतोष बंजारे, नरेंद्र जांगड़े, होरीलाल माथुर, ऋषि चतुर्वेदी, आदर्श बंजारे, नरेश रात्रे, सखाराम लहरे एवं जगजीत भंडारी सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
Read More » -
कलयुगी पिता बना बेटे का कातिलघरेलू विवाद में डंडे से पीट-पीटकर बेटे की हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार
तखतपुर (बिलासपुर) | गजेंद्र तब्बू मीरी। बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसमूली में रिश्तों को शर्मसार…
Read More » -
मासिक धर्म को लेकर जागरूक हुईं छात्राएं, विशेषज्ञों ने दूर किए मिथक
तखतपुर।महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर में “जागरूक नारी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी देते हुए छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लेकर इस पहल की सराहना की। आर्यन फ़िल्म के तत्वावधान में शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, तखतपुर में “जागरूक नारी” मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति जागरूक करना, स्वच्छता के महत्व को समझाना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल और डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) राम गोपाल करियारे ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता तखतपुर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पूजा मक्कड़ ने की। कार्यक्रम के दौरान महिला चिकित्सकों ने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों, वैज्ञानिक तथ्यों और इससे जुड़े सामाजिक मिथकों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही खुले संवाद के माध्यम से छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उन्हें आत्मविश्वास के साथ इस विषय पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बिलासपुर के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों की छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन ट्रैफिक एसआई उमाशंकर पाण्डेय ने प्रभावी एवं प्रेरणादायी शैली में किया। आयोजन को सफल बनाने में रैपिडो, होटल बंशीवाला, एरिना एनीमेशन, आशीर्वाद हॉस्पिटल, जीवधर्णी फाउंडेशन सहित अन्य सहयोगी संस्थाओं का विशेष योगदान रहा। मासिक धर्म को लेकर समाज में आज भी कई तरह की भ्रांतियां और संकोच मौजूद हैं। ऐसे में “जागरूक नारी” जैसे कार्यक्रम न केवल छात्राओं को सही जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं, बल्कि उन्हें स्वस्थ, जागरूक और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Read More » -
खेत में करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
तखतपुर ।बिलासपुर जिले के तखतपुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भाड़म में एक हृदयविदारक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसके दो पुत्र शामिल हैं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भाड़म निवासी दसन बाई सिंगरौल शुक्रवार सुबह अपने खेत में जानवरों के प्रवेश को रोकने के उद्देश्य से जीआई तार एवं नायलॉन रस्सी के माध्यम से खेत की घेराबंदी करने गई थीं। उनके साथ उनके दो पुत्र सत्यव्रत सिंगरौल (14 वर्ष) और विवेक सिंगरौल (23 वर्ष) भी मौजूद थे। इसी दौरान तीनों किसी तरह करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतका के पति सीताराम सिंगरौल, जो पेशे से चालक हैं, शाम को घर लौटे तो पत्नी और दोनों पुत्र घर पर नहीं मिले। काफी तलाश के बाद जब वे खेत पहुंचे तो वहां पत्नी और दोनों बेटों के शव पड़े मिले। यह दृश्य देखकर वे स्तब्ध रह गए और तत्काल कोटा थाना पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। देर शाम होने के कारण शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शनिवार को पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए।प्रारंभिक जांच में घटना का कारण करंट लगना सामने आया है। हालांकि खेत की घेराबंदी के दौरान करंट कैसे प्रवाहित हुआ और हादसे की वास्तविक वजह क्या रही, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है।एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असामयिक मौत से ग्राम भाड़म सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
Read More » -
बांधा सरपंच पुनीता नंदनी मरावी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, 15 मतों से पद से हटाईं गईं
तखतपुर। जनपद पंचायत तखतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बांधा की सरपंच पुनीता नंदनी मरावी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार…
Read More » -
स्कूल पर लगा ताला, पेड़ के नीचे सजने लगी मासूमों की पाठशाला
जर्जर भवन के कारण दो साल से निजी मकान में संचालित हो रहा था स्कूल, भवन खाली होने के बाद…
Read More » -
खाद वितरण में गड़बड़ी पर गिरी गाज, लाखासार समिति के प्रभारी प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर हटाए गए
तखतपुर/ सेवा सहकारी समिति मर्यादित लाखासार में खाद वितरण में कथित अनियमितता के मामले में सहकारिता विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार समिति के प्रभारी प्रबंधक भागबली यादव को तत्काल प्रभाव से प्रबंधकीय प्रभार से पृथक कर दिया गया है। वहीं समिति के कंप्यूटर ऑपरेटर विनय कुमार कौशिक को भी उनके वर्तमान कार्य से हटा दिया गया है।विभागीय जानकारी के अनुसार किसानों की शिकायतों के बाद मामले की जांच कराई गई थी। जांच के दौरान उर्वरक वितरण में अनियमितता से जुड़े तथ्यों का उल्लेख प्रतिवेदन में किया गया, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उप आयुक्त सहकारिता ने संबंधित प्राधिकारी को आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित करने तथा इसकी सूचना उच्च कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं।30 जून 2026 को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जांच प्रतिवेदन एवं उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के बाद यह निर्णय लिया गया है। विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि मामले में विभागीय जांच और नियमानुसार अन्य आवश्यक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।गौरतलब है कि लाखासार सेवा सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर किसानों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थीं। शिकायतों में उर्वरक वितरण में अनियमितता और नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए थे। इन्हीं शिकायतों के बाद सहकारिता एवं कृषि विभाग की संयुक्त जांच कराई गई थी।सहकारिता विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसानों के हितों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।यह कार्रवाई सहकारी समितियों में पारदर्शिता, जवाबदेही और किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। किसानों को उम्मीद है कि इस कार्रवाई से खाद वितरण व्यवस्था अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनेगी।
Read More » -
महिला सरपंच से मारपीट के आरोप में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
तखतपुर .तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुँआ में बाड़ी की घेराबंदी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में ग्राम पंचायत कुँआ की सरपंच शिवकुमारीस्त्रकार ने गांव के प्रदीप कैवर्त एवं उसके परिजनों पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। सरपंच का कहना है कि घटना के दौरान उनके पति एवं बेटी के साथ भी मारपीट की गई। मामले की शिकायत मिलने के बाद तखतपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कुँआ में बाड़ी की घेराबंदी को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। सरपंच शिवकुमारी वस्त्रकार का आरोप है कि प्रदीप कैवर्त एवं उसके परिजनों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की, जिसमें उनके पति और बेटी को भी चोटें आईं।घटना के बाद सरपंच अपने परिवार के साथ तखतपुर थाने पहुंचीं और पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।मामले में एसआई डी.आर. मनहर ने बताया कि सरपंच की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की विवेचना की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि विवाद में दूसरे पक्ष को भी चोट आने की जानकारी मिली है। यदि आरोपी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दी जाती है तो नियमानुसार काउंटर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Read More » -
नवनियुक्त अध्यक्ष कामता प्रसाद सोनी का भव्य सम्मान, समाज को नई दिशा देने की जताई उम्मीद
तखतपुर। प्रगतिशील युवा स्वर्णकार समाज, बिलासपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष कामता प्रसाद सोनी का उनके गृह निवास पर तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष…
Read More » -
श्री राम सदन में मंच व राजपूत क्षत्रिय समाज भवन का भूमि पूजन एवं शिलालेख अनावरण संपन्न
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू व विधायक धर्मजीत सिंह के प्रयासों से मिली स्वीकृति, सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा नया आयाम तखतपुर। नगर के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विकास की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। वार्ड क्रमांक-3 स्थित श्री राम सदन में भव्य मंच एवं अतिरिक्त कक्षों तथा राजपूत क्षत्रिय समाज भवन के निर्माण हेतु शिलालेख अनावरण एवं विधिवत भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोनों परियोजनाओं के लिए कुल 60 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा शिलालेख का अनावरण कर किया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन के बाद मंच पर उपस्थित अतिथियों का पुष्पमाला, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़ ने की। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।श्री राम सदन के लिए 25 लाख की स्वीकृतिनगरवासियों की बढ़ती सामाजिक एवं सांस्कृतिक आवश्यकताओं को देखते हुए श्री राम सदन में भव्य मंच एवं अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू के विशेष प्रयासों से 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। निर्माण पूर्ण होने के बाद यहां विवाह, भागवत कथा, धार्मिक आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।राजपूत क्षत्रिय समाज भवन पर 35 लाख होंगे खर्चराजपूत क्षत्रिय समाज के लिए बनने वाले भवन की कुल लागत 35 लाख रुपये होगी। इसमें 15 लाख रुपये केंद्रीय मंत्री तोखन साहू तथा 20 लाख रुपये विधायक धर्मजीत सिंह की अनुशंसा से स्वीकृत किए गए हैं। भवन निर्माण के बाद समाज की बैठकें, सामाजिक आयोजन एवं सामुदायिक गतिविधियां एक ही स्थान पर सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी।विकास के लिए हर दिन नया कदम उठाने का संकल्प : धर्मजीत सिंहइस अवसर पर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि तखतपुर को सुंदर, स्वच्छ एवं स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि श्री राम सदन का विकास नगरवासियों को एक उत्कृष्ट सार्वजनिक मंच उपलब्ध कराएगा। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और सामाजिक अधोसंरचना को लगातार मजबूत किया जा रहा है तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर कार्यरत हैं।आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी धरोहर : पूजा मक्कड़नगर पालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़ ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू एवं विधायक धर्मजीत सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से तखतपुर में विकास के नए द्वार खुल रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों निर्माण कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण धरोहर साबित होंगे।ये रहे मौजूदकार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष कौशिक, राजपूत क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष नारायण सिंह, प्रदीप कौशिक, रामचरण वस्त्रकार, कृष्ण कुमार साहू, बंसी पांडे, गौरी देवांगन, नगर पालिका सीएमओ अमरेश सिंह, प्रीति जांगड़े, इंजीनियर साहू, नर्मदा सिंह, लव कुमार पांडे, , कोमल सिंह ठाकुर, अंकित अग्रवाल, सुरेश देवांगन, इस्लाम अंसारी, अजय देवांगन, प्रमोद ठाकुर, प्रीतम कश्यप, अमित मंदानी, कैलाश देवांगन, सुनील जांगड़े, रमन हुरा, लवली हुरा, गुरजीत खुराना, मनी सिंह, गोविंद सिंह, ईश्वर देवांगन, शिवनाथ देवांगन, रोशन सिंह, भोला सिंह, संजय सिंह, अनिल शिवहरे, नरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, मनोहर सिंह, पुष्पराज सिंह, शत्रुघ्न सिंह, कुलदीप सिंह, चिंटू सिंह ठाकुर, सम्राट सिंह ठाकुर, ईशान सिंह ठाकुर, दीपक सिंह ठाकुर सहित राजपूत क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
Read More »