
गौ वंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य का आरोपी गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
हिंदू संगठनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, पहुंचे थाना
तखतपुर। नगर क्षेत्र में गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य का एक बेहद संवेदनशील और शर्मनाक मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 जून की देर रात लगभग 2 बजे वार्ड क्रमांक 5 स्थित टोनही डबरी तालाब के सामने रहने वाले उपेन्द्र सिंह उर्फ सोनू ठाकुर द्वारा गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया।
मामले में शिकायतकर्ता शैलेन्द्र निर्मलकर, निवासी टिकरीपारा, तखतपुर की रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में अपराध क्रमांक 0392/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 299 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस ने पूछताछ एवं आवश्यक साक्ष्य संकलन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाना तखतपुर पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विवेक पाण्डेय, कोमल सिंह ठाकुर, शैलेन्द्र निर्मलकर, दिनेश पांडे, देव ठाकुर, वीरू ताम्रकार, बादल निर्मलकर, हर्ष कुकरेजा, ओंकार सिंह, आकाश ठाकुर, राजा ठाकुर, यशवंत सोनी, विक्की यादव, अजय यादव, मनीष ठाकुर, रवि ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



