
तखतपुर। प्रगतिशील युवा स्वर्णकार समाज, बिलासपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष कामता प्रसाद सोनी का उनके गृह निवास पर तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष के. डी. सोनी के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें श्रीफल, शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर नए दायित्व के लिए बधाई देते हुए सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी गईं।

सम्मान समारोह में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने विश्वास व्यक्त किया कि कामता प्रसाद सोनी के नेतृत्व में प्रगतिशील युवा स्वर्णकार समाज को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा समाजहित के कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती एवं समाज के सर्वांगीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आपसी समन्वय के साथ समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष के. डी. सोनी, मनोज सोनी, ओंकार सोनी, प्रमोद सोनी, विजय सोनी, तिलक सोनी, संजू सोनी, राजेन्द्र सोनी, विनोद सोनी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


