छत्तीसगढ़
Your blog category
-
तखतपुर में नवनियुक्त बीईओ व एबीईओ का शिक्षकों ने किया आत्मीय स्वागत
छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ ने पुष्पगुच्छ व नववर्ष कैलेंडर भेंट कर दी शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई…
Read More » -
श्री राम सदन में मंच व राजपूत क्षत्रिय समाज भवन का भूमि पूजन एवं शिलालेख अनावरण संपन्न
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू व विधायक धर्मजीत सिंह के प्रयासों से मिली स्वीकृति, सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा नया आयाम तखतपुर। नगर के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विकास की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। वार्ड क्रमांक-3 स्थित श्री राम सदन में भव्य मंच एवं अतिरिक्त कक्षों तथा राजपूत क्षत्रिय समाज भवन के निर्माण हेतु शिलालेख अनावरण एवं विधिवत भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोनों परियोजनाओं के लिए कुल 60 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा शिलालेख का अनावरण कर किया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन के बाद मंच पर उपस्थित अतिथियों का पुष्पमाला, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़ ने की। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।श्री राम सदन के लिए 25 लाख की स्वीकृतिनगरवासियों की बढ़ती सामाजिक एवं सांस्कृतिक आवश्यकताओं को देखते हुए श्री राम सदन में भव्य मंच एवं अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू के विशेष प्रयासों से 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। निर्माण पूर्ण होने के बाद यहां विवाह, भागवत कथा, धार्मिक आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।राजपूत क्षत्रिय समाज भवन पर 35 लाख होंगे खर्चराजपूत क्षत्रिय समाज के लिए बनने वाले भवन की कुल लागत 35 लाख रुपये होगी। इसमें 15 लाख रुपये केंद्रीय मंत्री तोखन साहू तथा 20 लाख रुपये विधायक धर्मजीत सिंह की अनुशंसा से स्वीकृत किए गए हैं। भवन निर्माण के बाद समाज की बैठकें, सामाजिक आयोजन एवं सामुदायिक गतिविधियां एक ही स्थान पर सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी।विकास के लिए हर दिन नया कदम उठाने का संकल्प : धर्मजीत सिंहइस अवसर पर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि तखतपुर को सुंदर, स्वच्छ एवं स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि श्री राम सदन का विकास नगरवासियों को एक उत्कृष्ट सार्वजनिक मंच उपलब्ध कराएगा। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और सामाजिक अधोसंरचना को लगातार मजबूत किया जा रहा है तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर कार्यरत हैं।आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी धरोहर : पूजा मक्कड़नगर पालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़ ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू एवं विधायक धर्मजीत सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से तखतपुर में विकास के नए द्वार खुल रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों निर्माण कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण धरोहर साबित होंगे।ये रहे मौजूदकार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष कौशिक, राजपूत क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष नारायण सिंह, प्रदीप कौशिक, रामचरण वस्त्रकार, कृष्ण कुमार साहू, बंसी पांडे, गौरी देवांगन, नगर पालिका सीएमओ अमरेश सिंह, प्रीति जांगड़े, इंजीनियर साहू, नर्मदा सिंह, लव कुमार पांडे, , कोमल सिंह ठाकुर, अंकित अग्रवाल, सुरेश देवांगन, इस्लाम अंसारी, अजय देवांगन, प्रमोद ठाकुर, प्रीतम कश्यप, अमित मंदानी, कैलाश देवांगन, सुनील जांगड़े, रमन हुरा, लवली हुरा, गुरजीत खुराना, मनी सिंह, गोविंद सिंह, ईश्वर देवांगन, शिवनाथ देवांगन, रोशन सिंह, भोला सिंह, संजय सिंह, अनिल शिवहरे, नरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, मनोहर सिंह, पुष्पराज सिंह, शत्रुघ्न सिंह, कुलदीप सिंह, चिंटू सिंह ठाकुर, सम्राट सिंह ठाकुर, ईशान सिंह ठाकुर, दीपक सिंह ठाकुर सहित राजपूत क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
Read More » -
तखतपुर में गौवंश के साथ शर्मनाक हरकत, आरोपी सलाखों के पीछे
गौ वंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य का आरोपी गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेलहिंदू संगठनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, पहुंचे थाना तखतपुर। नगर क्षेत्र में गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य का एक बेहद संवेदनशील और शर्मनाक मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 जून की देर रात लगभग 2 बजे वार्ड क्रमांक 5 स्थित टोनही डबरी तालाब के सामने रहने वाले उपेन्द्र सिंह उर्फ सोनू ठाकुर द्वारा गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया।मामले में शिकायतकर्ता शैलेन्द्र निर्मलकर, निवासी टिकरीपारा, तखतपुर की रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में अपराध क्रमांक 0392/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 299 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।पुलिस ने पूछताछ एवं आवश्यक साक्ष्य संकलन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाना तखतपुर पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विवेक पाण्डेय, कोमल सिंह ठाकुर, शैलेन्द्र निर्मलकर, दिनेश पांडे, देव ठाकुर, वीरू ताम्रकार, बादल निर्मलकर, हर्ष कुकरेजा, ओंकार सिंह, आकाश ठाकुर, राजा ठाकुर, यशवंत सोनी, विक्की यादव, अजय यादव, मनीष ठाकुर, रवि ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Read More » -
जनता के द्वार-डिजिटल सरकार अब 520 शासकीय सेवाएं घर बैठे एक क्लिक पर
रायपुर/26 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने की दिशा में “सेवा सेतु” पोर्टल एक प्रभावी और अभिनव डिजिटल…
Read More » -
“दिव्यांग कोटे में बड़ा खेल या रिकॉर्ड में हेरफेर?”
एक ही विभाग, एक ही विषय… लेकिन 2 साल में RTI की दो अलग-अलग सूचियां, अब उठे गंभीर सवाल रायगढ़।विकासखंड…
Read More » -
अंबेडकर आवास में विंडो एसी के कम्प्रेसर में ब्लास्ट, धुएं से दम घुटने पर 38 वर्षीय पुरुषोत्तम पटेल की मौत
घटना में पुत्र राजबीर पटेल गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी. रायगढ़ । थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत…
Read More » -
सनरूफ बना स्टंट का मंच, हाईवे पर जानलेवा करतब दिखाना पड़ा महंगा; पुलिस ने जब्त की क्रेटा
बिलासपुर। बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंटबाजी करना एक युवक को भारी पड़…
Read More » -
2 दिन में खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही : 1 पोकलेन और 6 हाईवा जप्त
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 जून 2026/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देशानुसार खनिज अमला द्वारा 2 दिन में जिले के…
Read More » -
राज्य सरकार का बड़ा फैसला : सहकारी बैंक अनियमितता पर कड़ा प्रहार
सैकड़ों किसानों को मिली राहत; खाद-बीज वितरण फिर शुरू सहकारी बैंक की शाखाओं में वित्तीय अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई दोषी…
Read More » -
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ. धर्मजीत सिंह और डॉ. माधवी वस्त्रकार ने कहा— योग ही स्वस्थ और खुशहाल जीवन का आधार
तखतपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत खजूरी नवागांव में शनिवार को भव्य योग शिविर का आयोजन किया…
Read More »