छत्तीसगढ़

तखतपुर में नवनियुक्त बीईओ व एबीईओ का शिक्षकों ने किया आत्मीय स्वागत

छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ ने पुष्पगुच्छ व नववर्ष कैलेंडर भेंट कर दी शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई चर्चा


तखतपुर। तखतपुर विकासखंड में नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) दीपक कुमार गुप्ता एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (एबीईओ) उत्तम वस्त्रकार का छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ एवं नववर्ष कैलेंडर भेंट कर दोनों अधिकारियों को नवीन दायित्व की शुभकामनाएं दीं।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विश्वास जताया कि दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में तखतपुर विकासखंड की शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण बनेगी। इस दौरान शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। संघ के प्रतिनिधियों ने शैक्षणिक गतिविधियों के सफल संचालन में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
लंबित समस्याओं के समाधान की उठी मांग
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष विजय जाटवर ने कहा कि विकासखंड के शिक्षकों की कई महत्वपूर्ण समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। इनका समयबद्ध निराकरण होने से शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और शैक्षणिक गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए बीईओ शिक्षकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करेंगे।
समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
नवनियुक्त बीईओ दीपक कुमार गुप्ता ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका यथासंभव शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए विभाग तथा शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सभी शिक्षकों से सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष राकेश डहरे ने सभी उपस्थित शिक्षकों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज पवार, ब्लॉक अध्यक्ष विजय जाटवर, राकेश डहरे, जी.पी. उपाध्याय, आशुतोष श्रीनेत, राजेश तिवारी, हीरालाल जांगड़े, संजय राजपूत, अजय चंद्रवंशी, कुलदीप सिंह बांधले, संतोष कुर्रे, नितेश सिंगरौल, ईश्वर कश्यप, नितेश सोना राजा, ओमप्रकाश देवांगन, सन्नी मंडावी, राजेश उपाध्याय, चंद्रप्रकाश कश्यप, दिलहरण रजक, भरत सिंह ध्रुव, दिनेश साहू, गुलाम रूसूल खान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *